पेशाब में प्रोटीन आने को कैसे रोके?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 09:15

झागदार पेशाब की समस्या का घरेलू उपचार -

हाइड्रोथेरेपी क्लाउडी यूरिन का कारगर इलाज
स्टाइलक्रेज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि पेशाब झागदार आ रहा है, तो खूब पानी पिएं. कई बार डिहाइड्रेशन के कारण भी क्लाउडी यूरिन की समस्या हो जाती है. यदि आपको यूटीआई की समस्या है, तो भी आप खूब पानी पिएं, ताकि दर्द, जलन कम हो सके. पानी शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही इंफेक्शन का कारण बनने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म को भी कम करता है. इस तरह से लक्षणों से छुटकारा मिलता है.

ब्लूबेरी का जूस पिएं
सुबह आप सबसे पहले एक गिलास ब्लूबेरी से तैयार जूस पिएं. जब तक यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब से झाग आना या बदबू आना ना बंद हो जाए, इस जूस का सेवन करें. इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य कम्पाउंड मौजूद होते हैं, जो यूटीआई का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का नाश कर देते हैं. आप बेरीज में दूसरे फलों का भी सेवन नाश्ते में कर सकते हैं. आधा कप क्रेनबेरी जूस को आधा कप पानी में मिलाकर पी सकते हैं. ब्लूबेरी जूस की ही तरह क्रेनबेरी जूस भी यूटीआई, झागदार पेशाब का नेचुरल इलाज है.

अदरक क्लाउडी यूरिन में कारगर
अदरक कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए एक बेहतरीन मसाला है. एक चम्मच सूखा अदरक या सोंठ, आधा चम्मच शहद और एक कप पानी लें. पानी को उबालें, इसमें अदरक को डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. इसे छान लें और शहद मिला दें. अब इस हर्बल टी को धीरे-धीरे पिएं. दिन भर में दो बार यह चाय पिएंगे, तो अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल तत्व ब्लैडर में होने वाले इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन को कम करता है.

पिएं धनिया वाला पानी
यदि आपको यूटीआई या पेशाब में झाग आने की समस्या है, तो आप एक कप पानी में आधा चम्मच साबुत धनिया डालकर उबालें. जब पानी आधा हो जाए, तो इसे गुनगुना करके दिनभर में दो बार पिएं. धनिया के बीज में मूत्रवर्धक और रोगाणुरोधी तत्व मौजूद होते हैं. ये झागदार पेशाब और यूटीआई के लक्षणों को कम करते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info